Search

May 16, 2026 3:21 pm

रामनवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया निकाली गई शोभायात्रा



धीरेन साहा

पाकुड़िया हनुमान मंदिर पाकुड़िया में गुरुवार को रामनवमी जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । राम जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़िया एवं आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु हनुमान मंदिर पहुँचकर स्थापित प्रतिमा रामदूत हनुमान, भगवान श्रीराम, मैया सीता एवं लक्ष्मण जी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दधि स्नान कराकर नए परिधान पहनाया एवं श्रद्धा भाव से पूजा आराधना किया । पूजन के दरमियान ही यहाँ मंदिर परिसर में लंबे लंबे बांसों में दर्जनों महावीरी झंडा फहराया गया । पूजन अनुष्ठान मुख्य यजमान मोहन भगत व उनकी पत्नी तथा पुरोहित अरुण झा की देखरेख में सम्पन्न हुआ । पूजन के बाद सामुहिक यज्ञाहुति दी गयी,आरती वंदना गायी गयी और महाप्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक बल्बों से सजाया गया था जिसकी छटां दूर से मनमोहक लग रही थी । पूजन सम्पन्न होने के बाद संध्या 5 बजे पाकुड़िया हनुमान मंदिर से रामनवमी जुलूस पुलिस प्रशासन की निगरानी में निकाली गयी ,जो पाकुड़िया बाजार का भ्रमण के बाद देर रात को हनुमान मंदिर वापस पहुँची ,ततपश्चात यहाँ देर रात्रि को श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भंडारा परोसा गया । जुलूस में जय श्रीराम के नारे की गूंज के साथ माहौल भक्तिमय हो गया । इसके अलावा प्रखंड के मोंगलाबान्ध, फुलझींझरी, लागडुम ,चौकिसाल एवं अंगरगाड़िया हनुमान मंदिर में भी रामनवमी जन्मोत्सव मनाया गया ।जुलूस में पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मिस्त्री सोरेन, तपन मंडल, हृदानंद भगत, विजय भगत सहित अन्य भाजपा नेता जुलूस में शामिल थे। अखाड़ा जुलूस शांतिपूर्ण निकालने को लेकर मौके पर महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम, पुलिस इंस्पेक्टर प्रभु सहायक इक्का, थाना प्रभारी अभिषेक राय,एसआई पुनीत कुमार गौतम, शंभू पंडित, एएसआई अशोक यादव मनदीप मेहता सहित दर्जनों पुलिस के जवान विधि व्यवस्था संभालते हुए देखे गए

समाचार प्रेषण तक अखाड़ा जुलूस प्रारंभ था।

IMG 20230330 WA0039
IMG 20230330 WA0034
IMG 20230330 WA0036
IMG 20230330 WA0029
IMG 20230330 WA0038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!