प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क सुराजबेड़ा गांव के समीप गुरुवार शाम को तीन बदमासो ने एक फेरी वाला से पैसा व मोबाईल छिनने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार फेरीवाला शहर कोल पाकुड़ निवासी राम चन्द्र प्रसाद ने थाने में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रति दिन की भांति फेरीवाला अपने बाइक से अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से अपना सामान बेचकर लोट रहा था कि सुरजबेडा फुटबॉल मैदान के समीप कुछ मनचले बदमास युवको ने उसे रोक तीन हजार रुपया व मोबाइल छीनकर फरार हो गया। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि घटना को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 14 /23दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।






