Search

May 16, 2026 3:22 pm

पाकुड़ जिला महासचिव दाऊद मरांडी के नेतृत्व में महेशपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में किया गया नुक्कड़ सभा

अब्दुल अंसारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पाकुड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के आवाहन पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर प्रखंड के बास्ता गांव सहित विभिन्न गांव में कांग्रेस जिला महासचिव सह लिट़्टीपाड़ा प्रभारी युवा नेता दाऊद मरांडी के नेतृत्व में शुक्रवार को जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर लोगों संबोधित कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता से भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा निलंबित कराया गया अब बंगला खाली करने के लिए उन्हें नोटिस भेज दी गई केंद्र सरकार द्वारा की जा रही ऐसी कारवाई ओछी नहीं तो और क्या है केंद्र सरकार इससे बाज आए अन्यथा पाकुड़ जिले के महेशपुर विधान सभा क्षेत्र से केंद्र सरकार के खिलाफ चक्का जाम आन्दोलन की शुरुआत होगी। अंबानी ,अढानी एवं जनहित मुद्दे को भटकाने के लिए राहुल गांधी की संसद सदस्यता से भाजपा की केंद्र सरकार गुमराह कर निलंवित कराया गया।दाऊद मराड़ी ने आगे कहा कि इस छिछोरी हरकत से देश की जनता एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता चुप होकर बैठ जाएंगे यह भाजपा की गलतफहमी है भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ रची जा रही साजिश नहीं रुकी तो आंदोलन तेज किया जाएगा तथा महेशपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता भाजपा को कभी सहन नहीं करेगी।साथ ही आगे कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर साथ ही अंबानी, अढानी गरीबों का करोड़ों रुपया हजम कर गया फिर भी केंद्र सरकार चुप है। अपने भ्रष्ट मित्रों को भाजपा बचाना चाहती है इससे यही प्रतीत होता है जो अब ऐसा होने नहीं दिया जाएगा जनता अब जागरूक हो गई है। मौके पर प्रखंड महिला सचिव प्रेमशिला मुर्मू, कालिदास हेम्ब्रम, महेशपुर विधानसभा महिला अध्यक्षा रेखा रानी मालतो सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20230331 WA0013
IMG 20230331 WA0011 1
IMG 20230331 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!