सट्टे का पैसों से लंबी-लंबी इमारतें और महंगे कार का इस्तेमाल करते हैं, सट्टा माफिया
सूत्र के हवाले से बड़े व्यवसाई का सुपुत्र है मुख्य सट्टेबाज,पूर्व में भी पड़ चुका है इनके यहां छापा लेकिन मोटी कमाई के आगे लाचार है खाकी
बजरंग पंडित पाकुड़।
पाकुड़ में सट्टेबाजी मोबाइल एप्स के द्वारा खेला जाता है लाखों का खेल। एप्स का नाम है स्काएक्सचेंज। स्काएक्सचेंज एक ऐसा एप्स जिसके अंदर क्रिकेट फुटबॉल हॉकी अंदर बहार सारा गेम इस एप्स में लोड रहता है और इस एप्स में पैसे डाले जाते हैं और वह कॉइन का रूप ले लेते हैं उसके बाद सट्टा लगाया जाता है पैसा लेकर कॉइन देने वाले कॉल लोग अपना एजेंसी लेकर बैठे हुए हैं और पाकुड़ के लोगों को बहला-फुसलाकर खिलाते हैं और फिर उन लोगों के हार जाने पर उन लोगों से पैसा वसूली करते हैं।अगर जो व्यक्ति हार जाता है और पैसा नहीं दे पाता है,तो ये लोग पैसा उठाने के लिए कोई भी हद पार कर जाते हैं, पाकुड़ जिला में सट्टेबाजी का धंधा बहुत फल फूल रहा है और यह खेला 12 महीना चलता है कोई भी इंटरनेशनल मैच चले और सट्टेबाजी का खेला चालू हो जाता है। और इस एप्स में हर सप्ताह के सोमवार को हिसाब होता है जिनके ऐप्स में जितना कॉइन रहता है उस हिसाब से उन लोगों को पैसा दिया जाता है या फिर उन लोगों से पैसा लिया जाता है। इस धंधे में बहुत से लोग फल फूल रहे हैं कुछ पाकुड़ टाउन के लड़के हैं, तो कुछ ग्रामीण क्षेत्र के लड़के लोग हैं जो इस धंधे को बहुत ही अच्छे से चला रहे हैं और अपना झोली भर रहे हैं। हर साल हजारों लोग आईपीएल में हो जाते हैं बर्बाद, और दादन खटने को हो जाते हैं मजबूर.
पाकुड़ बाजार में सट्टा का मुख्य केंद्र अंबेडकर चौक और गांधी मोड़ के आस पास है,ग्रामीण क्षेत्र के कुछ सट्टेबाज का संपर्क इन्ही दो जगह से बना हुआ रहता है।






