Search

May 16, 2026 2:40 pm

बाल विद्यापीठ, पाकुड़ में परीक्षा फल घोषित

राजकुमार भगत

मोहित मुर्मू 97%, साद हुसैन 94 % अंक लाकर माता पिता का बढ़ाया मान

पाकुड़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 मार्च को बाल विद्यापीठ स्कूल भगत पाड़ा पाकुड़ का परीक्षा फल घोषित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सह निदेशक राजकुमार भगत ने बताया कि कोरोना के कारण बच्चों का 2 वर्ष अध्ययन अध्यापन कार्य धीमी गति से चला। किंतु बच्चों ने अब अध्ययन अध्यापन में रुचि लेना प्रारंभ कर दिया है । यह बच्चों के प्राप्तांक से अनुभव हो रहा है। अधिकांश छात्र छात्राएं 70 से 96% तक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय में द्वितीय श्रेणी के छात्र केवल गिनती के हैं। अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। मो शाद हुसैन, निधि गोस्वामी, रियाजुल शेख, ज्योति मुर्मू , आराधना कापरी, संदीप मरांडी, मेनरूल शेख , सूरज साहा, रवि शंकर, शिवम दास प्रिंस पंडित ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। सभी छात्र छात्राओं ने इसका श्रेय विद्यालय गुरु जन और अपने अभिभावकों को दिया है। प्राचार्य ने बताया कि 3 अप्रैल से विधिवत अध्ययन अध्यापन कार्य प्रारंभ होगी। मौके पर मौके नोमी कुमारी, ऋचा कुमारी,रामधन मुर्मू, ज्योती कुमारी, सोनी कुमारी, सपन सिंह, राजकुमार भगत आदि उपस्थित थे।

IMG 20230331 WA0045
IMG 20230331 WA0044

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!