Search

May 16, 2026 2:37 pm

घायल युवक को पत्रकार ने किया रक्तदान

राजकुमार भगत

करतब दिखाने के दौरान कटी थी हाथ की नसें

पाकुड़: सत्य सनातन संस्था पाकुड़ के आह्रान पर पत्रकार चंदन रक्षित ने बहरमपुर में मेडिकल अस्पताल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक अस्पताल में रक्तदान कर घायल व्यक्ति की जान बचाया है। संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत ने कहा कि रामनवमी पर्व के दौरान अपने करतब दिखाने के क्रम में चक्र बलरामपुर निवासी युवक सूरज भगत के हाथ का नस कट गया था। आनन – फानन में उसे पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। बहरमपुर के गीताराम अस्पताल में परिजनों ने युवक सूरज को भर्ती कराया है। नस कटने से युवक का काफी रक्त बह गया था । युवक के शरीर मे रक्त के कमी को देखते हुए चिकित्सकों ने रक्त उपलब्ध करने की बात परिजनों से कही। परिजनों ने रक्त के लिए संस्था के सदस्यों से सहयोग की अपील की । संस्था ने रक्त के लिए पत्रकार चंदन रक्षित से रक्त दान करने की आग्रह की । सूचना पर पत्रकार ने पश्चिम बंगाल के बहरमपुर पहुंचकर युवक को रक्तदान किया। युवक सूरज की स्थिति अभी खतरे से बाहर किन्तु अभी आईसीयू में भर्ती है। चंदन रक्षित ने बताया कि रक्तदान कर किसी का जान बचाने मेरे लिए सौभाग्य की बात है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!