Search

May 16, 2026 1:02 pm

ई आर एम सी रामपुरहाट शाखा ने किया विरोध सभा का अयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़। केन्द्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ ई आर एम सी के द्वारा 1 अप्रैल से मजदूर दिवस 1 मई 2023 बी तक चलने वाला विरोध सभा का अयोजन पाकुड़ के कैरेज एंड वैगन डिपो से किया गया। सभा में मांग किया गया की रेल प्रशासन बिना किसी वार्ता के पदों को समाप्त किया जा रहा है जिसे अविलंब रोका जाए!। नई पेंशन योजना को समाप्त कर सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाए। रेलवे में आउटसोर्सिंग और इसका निजीकरण बन्द किया जाए। ) तकनीकी कर्मचारियों की पदोनत्ती सही समय पर किया जाए।
ई आर एम सी के केंद्रीय संगठन सचिव संतोष भारती ने कहा कि ई आर एम सी ही एक ऐसा संगठन है जो अपने साथियों का हाथ किसी भी मुश्किल परिस्थिति में नहीं छोड़ता, आप लोग हमारा साथ दीजिए हम आपके हर मुश्किल को आसान बना देंगे l
इस सभा का संबोधन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष मृणाल कांति विश्वास एवम ई आर एम सी के पेंशन संघ के सदस्य श्री एन एन बराल ने भी किया। सभा के दौरान ई आर एम सी रामपुरहाट शाखा के शाखा सचिव संजीव शेखर, शाखा अध्यक्ष श्री राजनाथ वर्मा, शाखा सहायक सचिव दीपक राम, कोषाद्यक्ष जितेन्द्र पंडित ने भी बारी- बारी से अपना- अपना वक्तव्य रखा। सभा में मुख्य रुप से भोपाली यादव, संतोष ठाकुर, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, राजेश पासवान, रविन्द्र कुमार, विक्रम कुमार, प्रणय चौरसिया , राहुल रंजन, रामबाबू चौरसिया, बबलू मुर्मू राजीव कुमार, रूपेश कुमार, विनय कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में सदस्य गण मौजूद थे!

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!