राजकुमार भगत
पाकुड़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहद सूबे के मंत्री ग्रामीण विकास विभाग सह विधायक दल के नेता काग्रेस के आलमगीर आलम परिसदन, पाकुड़ पहुंचकर आम जनता की समस्या को सुना एवं तथा यथा संभव निराकरण करने की दिशा में प्रयास किया। उन्होंने परिसदन भवन में मिलने आए एक-एक जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। समस्याओं में ज्यादातर बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर, चापा नल, डीप बोरिंग आदि की समस्याएं मुखर होकर सामने आई। तत्काल उन्होंने संबंधित अधिकारियों को या तो फोन से या परिसदन में ही बुलाकर निर्देशित किया कि अविलंब इन समस्याओं का समाधान हो ।
मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास, समेत बहुत सारे पदाधिकारीगण मौजूद थे।





