Search

May 16, 2026 1:48 pm

पाकुड़िया में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन व पूजन के साथ किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया उषादेवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 का शुभारंभ हवन व पूजन के साथ किया गया। मौके पर सत्रारंभ के लिए पुरोहित सह सचिव भुवनेश्वर ओझा ,प्रधानाचार्य नीरज कुमार तिवारी एवं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ-हवन , हनुमान चालीसा पाठ, गायत्री मंत्र व वंदना किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीरज तिवारी ने सरस्वती शिशु मंदिर के अनुशासन, संस्कार, संस्कृति एवं सभ्यता पर विस्तार से चर्चा की। भैया-बहनों को नियमित विद्यालय आने के लिए उत्साहित किया । सचिव भुवनेश्वर ओझा ने भैया बहनों को संस्कारयुक्त शिक्षा मिलने की बात कही। आचार्य निलय जी ने आशीर्वचन में भैया बहनों को कड़ी से कड़ी मेहनत करने को कहा। कार्यक्रम में सभी आचार्य , दीदी एवं भैया बहने उपस्थित थी ।

IMG 20230401 WA0090
IMG 20230401 WA0091

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!