Search

May 16, 2026 1:03 pm

कोविड की सुगबुगाहट से सचेत सदर अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल

पाकुर सदर अस्पताल सोना जोड़ी में हुआ मॉकड्रील, कोविड मरीजों के लिए तैयार किये गये बेड व्यवस्थाओं का जायजा लिए सिविल सर्जन कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में काम कर रही है। देश में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो चुका है। किसी तरह की कोई चूक कोविड से निपटने में न हो, इसको लेकर लगातार सिविल सर्जन से लेकर वरीय अधिकारी अपडेट ले रहे हैं।
शनिवार को पाकुड़ सोना जोड़ी सदर अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए मॉकड्रील किया गया। सिविल सर्जन मंटू टेकरीवाल ने कहां कोरोना से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। सदर अस्पताल में सारी व्यवस्था कर ली गई है। बेड का स्पेशल वार्ड तैयार कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर और बढ़ाया जाएगा।सदर अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह से एक्टिव हैं। शनिवार को मॉकड्रील कर तमाम तकनीकी परेशानियों को भी दूर कर लिया गया है। कोविड मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उपाधीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अब तक कोविड टीका नहीं लगवाएं हैं। वे अवश्य लगवा लें। वहीं विदेश आने पर स्वयं कोविड जांच कराएं।
पाकुड़ जिले में एक भी कोविड पॉजिटिव मरीज नहीं हैं, लेकिन फिर भी कोरोना को लेकर सारी तैयारी की जा चुकी है। सदर अस्पताल में कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए वार्ड रिजर्व रखा गया है। कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उन्हें उक्त वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा सभी बेड़ों तक पाईप के माध्यम से ऑक्सीजन की भी आपूर्ति शुरू है।अगर कोविड पॉजिटिव मरीज मिलते हैं और उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है तो आसानी से ऑक्सीजन की पूर्ति की जा सकेगी। सदर अस्पताल में 1000 हजार लीटर क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट हैं, जो पूरी तरह से एक्टिव हैं। पाइप के माध्यम से हर बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। अगर किसी तरह से इसमें परेशानी आती है तो ऑक्सीजन कंसटेटर और सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

IMG 20230402 WA0020
IMG 20230402 WA0022 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!