Search

May 16, 2026 12:57 pm

आकांक्षा इंजीनियरिंग मेडिकल एवं क्लैट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़।जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड अधिविध परिषद रांची के पत्रांक 284 दिनाक 23 मार्च के आदेश के आलोक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित शिक्षा केंद्र में नामांकन( परीक्षा का ट्रेड : आकांक्षा इंजीनियरिंग मेडिकल एवं क्लैट) हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल रविवार को पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित पाकुर राज प्लस टू विद्यालय एवं जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया। पाकुर राज प्लस टू विद्यालय में इंजीनियरिंग के 204 परीक्षार्थियों में 172 उपस्थित रहे जबकि 32 अनुपस्थित रहे, मेडिकल में 230 परीक्षार्थियों में 173 उपस्थित हुए जबकि 57 विद्यार्थी उपस्थित नहीं हुए, क्लैट में 23 में से 22 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि एक और अनुपस्थिति रहे। वही जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में मेडिकल के 206 में 157 छात्र उपस्थित रहे 49 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। इस प्रकार इंजीनियरिंग के कुल 204 विद्यार्थी में 172 विद्यार्थी मेडिकल में 436 में 330 विद्यार्थी कलेट में कुल 23 में 22 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि एक विद्यार्थी उपस्थित रहा ।
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी ने बताया परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कहीं से किसी के निष्कासित होने के समाचार नहीं हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!