Search

May 16, 2026 12:14 pm

मीजल्स एवं रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर निजी विद्यालयों की बैठक आज

राजकुमार भगत

पाकुड़। उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देशानुसार मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है ।इस क्रम में 3 अप्रैल को निजी विद्यालयों की एक विशेष बैठक कार्यालय असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ के आदेशानुसार एमआर कैंपिंग के तहत अपरहण 2:00 बजे से डी एल ई टी हॉल में (हरिणडागा हाई स्कूल के निकट) में रखा गया है। बैठक की सफलता को लेकर निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सूचित कर बैठक में आने का अनुरोध किया जा रहा है। बैठक मीजल्स एवं रूबेला टीकाकरण के संबंधित विशेष जानकारी दी जाएगी ताकि सभी बच्चों को विधिवत टीकाकरण किया जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!