राजकुमार भगत
ब्लड बैंक मे रात्रि सेवा न मिलने पर जताया दुःख
इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य पवित्र रमजान के महीने मे भी असहाय जरूरतमंदो क़ो अपने जिस्म से खूनदान क़र मदद क़र रहे है | पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोरी मे एडमिट चांचकी के 6 वर्षीय साहिल अख्तर जो थैलीसीमिया रोगी है (ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव )रक्त कमी मासूम बच्चे के लिए इंसानियत फाउंडेशन मे सहायता कि गुहार लगाई है समूह के अध्यक्ष बानिज शेख फोन पर वार्तालाप किया फिर समूह मे जानकारी साझा किया गया सूचना मिलते ही चांचकी के 26 वर्षीय बजले अहमद ए पॉजिटिव रक्तदान के लिए तैयार हो गया एवं पहले ही रात्रि समय पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया |
पाकुड़ सिविल सर्जन श्री टेकरीवाल महोदय से विनम्र निवेदन करते हुए इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने जिला पाकुड़ मे रात्रि सेवा नहीं मिल रहा जिसके चलते असहाय जरूरत मंदो क़ो काफ़ी कठिनाई का सामना पड़ रहा है | मौक़े पर समूह के अध्यक्ष बानिज शेख, कोषाध्यक्ष फरजन शेख, और कर्मचारी मौजूद रहे है |






