Search

May 16, 2026 12:17 pm

महिला मोर्चा समिति का चुनाव संपन्न, जोसेफिना हेंब्रम बनी अध्यक्ष



राजकुमार भगत

पाकुड़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लड्डू बाबू आम बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला समिति का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में महिला मोर्चा की पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से महिलाएं उपस्थित थी। सर्वसम्मति से झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला अध्यक्ष के रूप में जोसेफिना हेंब्रम, उपाध्यक्ष बैजंती देवी, उपाध्यक्ष हासीबा बीवी, सचिव सुशीला देवी, संगठन सचिव सुशीला हेंब्रम, संयुक्त सचिव हेलेन हेंब्रम ,कोषाध्यक्ष विनोती मुर्मू को बनाया गया । चयनित सूची को केंद्रीय समिति के सदस्य निशा शबनम हांसदा एवं पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव के द्वारा अनुमोदन के लिए रांची भेजा गया ।बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सुलेमान वासकी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान उर्फ बबलू प्रखंड अध्यक्ष पाकुड़ मुसल उद्दीन शेख प्रखंड सचिव पाकुड़ राजेश सरकार मुशर्रफ हुसैन प्रियंका मरांडी सुनीता मरांडी अनीता मुर्मू गीता हरदा निर्मला हांसदा, सरस्वती हेंब्रम, साहिब मुर्मू हेलेन हेंब्रम अंजलि हांसदा उपस्थिति थी।

IMG 20230403 WA0017 1
IMG 20230403 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!