बिक्की सन्याल
पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बासमती गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार से 24 प्रहर व्यापी हरिनाम कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। हरिनाम संकीर्तन में 108 कलश के साथ शोभायात्रा निकाला गया। कलश शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ कर बासमती गांव का भ्रमण करते हुए अमड़ापाड़ा के मुख्य बाजार पहुँचा। वहीं मुख्य बाजार स्थित बाँसलोई नदी के मंदिर घाट पर किशोरी एवं महिलाओं के द्वारा कलश में विधिवत मंत्रोउच्चरण कर जल भर कर पुनः राधाकृष्ण मंदिर तक पहुँचा। वहीं सोमवार को कलश यात्रा, संध्या कालीन पूजन एवं अधिवास का कार्यक्रम आयोजन किया गया। वहीं मंगलवार एवं बुधवार को लीला कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं गुरुवार को रास एवं शुक्रवार को कुंजभंग एवं धुलोट के साथ महाप्रसाद का वितरण करने के साथ समाप्त किया जाएगा। वहीं पश्चिम बंगाल के कलकत्ता से प्रतिमा पाल एवं मालदा से हरेन बर्मन एवं बासमती गांव के ही निवासी मुकेश पाल के द्वारा लीलाकीर्तन का अयोजन किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में दुर्गापुर से हीरालाल साह के द्वारा हिंदी दल का आयोजन जाएगा। वहीं बासमती गांव के ही टीम देवराहा बाबा के द्वारा बालक दल एवं नितायचंद्र पाल के द्वारा नाम दल का आयोजन किया जाएगा। मौके पर प्रफुल्ल पाल, घनश्याम पाल, वीरेंद्र पंडित, चलाधर पाल, मोहन पाल सहित अन्य पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।





