Search

May 16, 2026 10:40 am

ईडी पहुंची साहिबगंज जिला खनन कार्यालय,फाइलों की कर रही जांच

अमित चौधरी, जिला ब्यूरो

साहिबगंज के जिला खनन कार्यालय में रांची ईडी के जोनल डायरेक्टर ऋषिकेश पांडे पहुंचे , प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आरएस पांडेय के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के कार्यालय में पहुंची, जहां कागजातों की जांच शुरू की गयी है। मंडरो सीओ को भी बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी ईडी की टीम ने साहिबगंज जिला खनन कार्यालय में पहुंच कर छापेमारी की थी। एनजीटी के निर्देश पर अवैध खनन की सर्वे करने पहुंची है टीम।

ज्ञात हो की झारखंड के 24 जिलों में साहिबगंज ही एक मात्र ऐसा जिला है,जहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुए है,पहाड़ों के पहाड़ अवैध खनन में गायब हो चुके है,पहाड़ नक्शे में ही है अब दिखाई देते है, जहां नियमों को ताक पर रख कर अवैध खनन किए गए है,राजस्व की भारी भरकम राशि की हानि अवैध खनन के चलते माफिया और खनन विभाग की सांठगांठ से हुई है।पहाड़ के पहाड़ नष्ट हो गए है अवैध खनन के चक्कर में,सबका साथ सबका विकास वाली जो कहानी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!