Search

May 16, 2026 10:41 am

मिजिल्स रुबैला संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

राजकुमार भगत

माइक्रो प्लान बनाकर लक्ष्य के विरुद्ध करे टीकाकरण करे

पाकुड़। जिले में मिजिल्स रुबैला संक्रमण की रोकथाम के लिए 12 अप्रैल से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल एवं डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि मिजिल्स रूबैला के उन्मूलन के लिए प्रथम दो सप्ताह स्कूल में, फिर दो सप्ताह आंगनवाड़ी में और एक सप्ताह छूटे हुए बच्चो को टीका लगाया जायेगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, सभी पंचायती राज संस्थान एवं एनजीओ से सहयोग लिया जाएगा। शत-प्रतिशत् लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग माइक्रो प्लान बनाकर और प्रचार प्रसार से अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएंगे‌। खसरा और रूबैला बीमारी को लेकर सभी प्रखंडों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

टीका पूरी तरह सुरक्षित

उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। अगर बच्चे ने पहले भी टीका लिया है तो भी उसे टीका दिया जाएगा। कहा खसरा रोग के सफाई तथा रूबैला को नियंत्रित करने के लिए बच्चों को यह टीका दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा खसरा रूबैला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है‌ इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा।

क्या है रूबैला संक्रमण

रूबैला एक संक्रामक रोग है। यह भी वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण खसरा रोग जैसे होते हैं, यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित हो जाए तो कंजेनिटल रूबैला सिंड्रोम (सीआरएस) हो सकता है जो उसके भ्रूण तथा नवजात शिशु के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
मौके पर डब्ल्यूएचओ डॉ शिरीष कुमार, डॉ अमित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।

IMG 20230405 WA0012
IMG 20230405 WA0011
IMG 20230405 WA0010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!