Search

May 16, 2026 9:56 am

बालीडी गांव में आईआरएस कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया अंतर्गत बालीडी गांव में अंतिम दिन बुधवार को आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालाजार उन्मूलन हेतु आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भारत भूषण भगत ने बताया कि प्रखंड के कूल 18 कालाजार प्रभावित गांवों में सिंथेटिक पायरेथ्राइड 5% नामक कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।उन्होंने बताया घर के सभी कमरों में उक्त दवाई छिड़काव करने से बालू मक्खी एवं मच्छर मर जाती है जिससे कालाजार रोगों से कमी आ सकती है।केटीएस संजय मुर्मू,व नूर आलम सेख द्वारा सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वह घर के सभी कमरों में पूर्ण छिड़काव कराएं ताकि कालाजार एवं मलेरिया जैसे घातक बीमारी से बचा जा सके। इस अभियान में डब्ल्यूएचओ के प्रवीण सिंह केयर इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नफीस उल आलम, एमपीडब्ल्यू रविंद्र मुर्मू, मिशन शेख, अंकित हेम्ब्रम , एसएफडब्ल्यू डी भंडारी , सरवन ठाकुर, माधव ठाकुर , राजेन सोरेन ,आदि उपस्थित थे।

IMG 20230405 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!