Search

May 16, 2026 9:49 am

पाकुड़ पूर्व जिप अध्यक्ष ने श्रीमद्भगवद्गीता में लिया भाग एवं प्राप्त किया आशीर्वाद

सतनाम सिंह

पाकुड़। अपने दैनिक प्रवास के क्रम में राजमहल विधानसभा प्रभारी सह पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मु साहेबगंज ज़िले के कोटालपोखर में चल रहे श्रीमद भगवत कथा ज्ञान यज्ञ में उपस्थित होकर कथावाचक श्रद्धधीय वज्रप्रिया किशोरी जी से मिलकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। पूर्व जिप अध्यक्ष पाकुड़ के बाबू धनमुर्मू के कथा स्थल पहुंचने पर कथा समिति द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया। श्राद्धीय ब्रजप्रिया किशोरी जी ने अध्यात्म के लिए श्री मुर्मुजी को अयोध्या में मानस सम्मान पुरुष्कार नवाजे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं शुभ मंगल की कामना की। श्री मुर्मु कथा में उपस्थित होकर किशोरी प्रिया जी की कथा में भाग लिया । कथा के पश्चात उन्होंने वहां उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा की इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज अध्यात्म से जुड़कर ईश्वर भक्ति में लीन होता है। उनके मन में सद्भावना आती है ।प्राणियों को पति दया आती है । आस्था और विकास का संचार होता है। भगवाद कथा में सम्पूर्ण ज्ञान का भंडार है । श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने जो संदेश दिए हैं वह मानव मात्र के कल्याण के लिए है । हम सबों को श्रीमद भगवत गीता के दिए संदेशों पर अमल करना चाहिए। जहां कहीं भी कथा वाचन हो कथा सुनना चाहिए। इससे मन की शांति और ईश्वर भक्ति प्राप्त होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!