Search

May 16, 2026 9:49 am

होनहार बिरवान के होत चिकने पात ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा

डीएवी छात्रा रही ईशा भगत पाकुड़ में बनी बैंक पीओ

पाकुड़ श्याम नगर के निवासी ईशा भगत ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा ।ईशा भगत पुत्री श्री विभुती भगत पाकुड़ के व्यवसाई हैं । पुत्री ईशा भगत ने बैंक पीओ की परीक्षा में सफलता हासिल की है । ईशा की सफलता से उनके पूरा परिजन व आसपास के पड़ोसी काफी खुश थे । महज 23 वर्ष की उम्र में ही बैंक पीओ की परीक्षा में मोकाम हासिल किया है इसको लेकर माता पिता गौरवान्वित महसूस करते हैं । इससे पूर्व कई जगहों पर उन्होंने परीक्षा देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं परंतु मनचाही जगह उन्हें नहीं मिल पा रहे थे जिस कारण नौकरी को त्यागते रही । ईशा कहती है कि उसके यूनियन बैंक में ही जाना था जिस कारण दूसरे बैंक में योगदान नहीं किया । कई जगह पर उन्हें क्लर्क की नौकरी में सफलता पाई थी । परंतु उनका मन यूनीयन बैंक पीओ में नौकरी करने का था । उसने यूनियन बैंक पीओ की परीक्षा दी थी उसे सफलता मिली है इसने 12वीं तक की पढ़ाई पाकुड़ डीएवी स्कूल से की इसके बाद इंटर की पढ़ाई कोलकाता से की है ।इनका
चयन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के रूप में किया गया है । ईशा भगत ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद बताया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!