तोफिक राज
*पाक महीना माह – ए-रमजान 24 मार्च से शुरू हो गई है।*
पाकुड़। जिले भर के मस्जिदों में रमजान महीने की तीसरी जुमा की नमाज़ शुक्रवार को अदा की गई। शहर से लेकर ग्राम क्षेत्र में भी नमाज अदा की गई। गांव के छोटे छोटे बच्चों ने भी रोजा रखकर जुम्मे की नमाज अदा की। पाकुड़ प्रखंड के ईशाकपुर पंचायत में मस्जिद के इमाम तारिकूल हुसैन ने लोगों को नमाज अदा करवाईं। जिसमें नमाज के बाद दुआ में अपने गुनाहों से तौबा करते हुए पूर्वजों की मगफिरत दुआ मांगी। साथ ही जकात एवं सदका- ए-फितर पर इमाम तकरीर में कहा जकात जिसकी जैसी वार्षिक आय होती है। उसमे से वार्षिक ख़र्च के बाद जो बचत है उससे 2.5% जकात वाजिब है। एवं सदका-ए-फितर परिवार के एक व्यक्ति पर 60 रुपया सदका-ए-फितर निर्धारित होने की संभावनाएं।ईशाकपुर मस्जिद के इमाम तारिकुल ने बताए की मुस्लिम समुदाय के लिए रमज़ान महीना पवित्र महीना माना जाता है साथ ही इस माह को रहमत और बरकत का महीना माने जाए है मुस्लिम समुदाय के लोग।
*कितना घंटा उपवास रहता है मुस्लिम समुदाय के लोग।*
मुस्लिम समुदाय के लोग भोर के करीब 04:00 बजे सेहरी(खाना) करता है,दिन भर उपवास रहने के बाद शाम के 06:00 बजे इफ्तारी करते है तकरीबन 14 घंटा उपवास रहता है।









