Search

May 16, 2026 6:03 am

जय भारत सत्याग्रह के तहत कांग्रेस ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन



संवाददाता:-माइकल मरांडी


साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के मयुरकोला पंचायत एवं बड़ा सोनाकड़ पंचायत में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बड़ा सोनाकड़ चौक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरहरवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू के द्वारा किया गया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास ने कहा कि मोदी सरकार को सबसे ज्यादा डर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से लगता है। लोकतंत्र की हत्या करने के लिए राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किया है। केंद्र सरकार सच बोलने वालों का मुंह बंद करना चाहती हैं।

देशवासी यह तानाशाही नहीं सहेंगे। लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हम कांग्रेस पार्टी के द्वारा आवाज उठाई जा रही है। गांधी परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की और सच्चाई की लड़ाई लड़ी है। जिसमें मुख्य रुप से प्रखंड बीस सूत्री सदस्य तपेश्वर प्रसाद साहा मयुरकोला पंचायत अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहा, बड़ा सोनाकड़ पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह, युवा पंचायत अध्यक्ष मिस्टर अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस विजय साहा, प्रदीप साहा, शमीम अख्तर, फिरोज, शकील, छोटेलाल रब्बानी, आलमगीर,सफीकुल, मितन साहा, संजय किस्पोटा, राजेंद्र प्रसाद, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!