Search

May 16, 2026 6:02 am

गुड फ्राइडे पर गिरजाघर में हुए विशेष प्रार्थना सभा


पाकुड़ जिले भर के विभिन्न चर्चों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया. जिदातों मिशन चर्च, मेथोडिस्ट चर्च धनुष पूजा, तोड़ाई चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना की. इस दौरान क्रॉस के सात वचन पढ़कर सुनाए गए गुड फ्राइडे पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रार्थना सभा हुई। वहीं चर्च के पादरी, पुरोहितों ने प्रभु यीशु का शुभ संदेश दिया, साथ ही यीशु मसीह के उस बलिदान को याद कर कहा कि मानव जाति की रक्षा के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया था. निकुडिमयस सोरेन इमली मरांडी कोंनचेता मरांडी अंजू किस्कु कोले कान्ती हेंब्रम सरिता हेंब्रम इमानउल चित्रकार वक्ताओं ने कहा कि गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह ने मानव मात्र के लिए बलिदान देकर निस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रभु यीशु को यहूदी शासकों ने कई तरह की मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी थी. उसके बाद उन्हें क्रॉस पर चढ़ा दिया गया था. जिस दिन उन्हें क्रॉस पर चढ़ाया गया था वह दिन शुक्रवार यानी फ्राइडे का दिन था. इसलिए यह दिन गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है. यह भी कहा जाता है कि क्रॉस पर चढ़ाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह दोबारा से जीवित हो गए थे और उस दिन रविवार था. ऐसे में पूरी दुनिया में उसे ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है.

IMG 20230407 WA0033
IMG 20230407 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!