Search

May 16, 2026 6:02 am

पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग ने राज्यस्तर पर सीबीएसी फॉर्म अपडेशन अवार्ड पर तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया

बजरंग पंडित



पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य विभाग ने राज्यस्तर पर सीबीएसी फॉर्म अपडेशन अवार्ड पर तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीबीएसी फॉर्म अपडेशन में पाकुड़ ने सभी कैटेगरी में तृतीय स्थान हासिल किया है।सीएस डॉ मंजू टेकरीवाल ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि कम्युनिटी बेस असेसमेंट चेकलिस्ट (सीबीएसी) के आधार पर पाकुड़ के जितने भी स्वास्थ्य कर्मी है जिसमें सीएचओ,एएनएम व सहिया है उनको एक चेक लिस्ट प्रोवाइड की जाती है। जिसमें नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे कि हाइपरटेंशन व डायबिटीज है वहीं दूसरी तरफ कम्युनिकेबल डिजीज लाइप्रोसी आदी विमारी है इन सारे जानकारियों का स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अलग-अलग लिस्ट बनाते हैं।जिस लिस्ट के आधार पर रोगियों को इलाज हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी जाती हैं। इन सारे प्रक्रिया में पाकुड़ जिला ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। राज्यस्तर से पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग को पुरस्कृत भी किया गया है। जिस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए डीएस एस के झा गुरुवार को रांची गए थे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने डॉ एस के झा के हाथों पाकुड़ जिला को पूरे राज्य भर में तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया है।

बाइट- डॉ मंटू टेकरीवाल सीएस पाकुड़।

IMG 20230408 WA0007
IMG 20230408 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!