राजकुमार भगत
पाकुड़। पाकुड़ परिसदन भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के अध्यक्षता में झारखंड सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ• लुईस मरांडी के उपस्थिति में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं की बैठक आयोजित कर सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई । डॉक्टर लुईस मरांडी ने बताया कि 11 अप्रैल को राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ता जी जान से जुड़ जाए।राज्य सरकार केवल लूट,घोटाले, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में लगी है। उन्होने कहा कि राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति भयावह है। यह देश का पहला राज्य है जहां मार्च लूट के तहत एक दिन में 5000 करोड़ रूपए की निकासी होती है। बजट के 11 हजार करोड़ रुपया सरेंडर हो गए। जनता भगवान भरोसे जीवन बसर कर रही। वहीं
जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि इस घेराव प्रदर्शन में पाकुड़ ज़िले से 1150 भाजपा कार्यकर्त्ता रांची पहुंचेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम दुबे,नगर परिषद अध्यक्षा सम्पा साहा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शबरी पाल,नगर अध्यक्ष पंकज साह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष युवराज सिंह,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा,रुपेश भगत,पवन भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक,राजकुमार भगत उपस्थित थे।






