Search

May 16, 2026 5:01 am

सेल फुटबॉल एकेडमी का चयन प्रारम्भ ,विभिन्न जिलों के भी खिलाड़ियों ने में लिया भाग



राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला स्तरीय स्टेडियम (बैंक कॉलोनी) पाकुड़ में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा आयोजित सेल फुटबॉल अकैडमी चयन ट्रायल का शुभारंभ जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा किया गया । पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ व पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट द्वारा सेल फुटबॉल अकादमी का ट्रायल पाकुड जिला स्तरीय स्टेडियम लिया जा रहा है। ट्रायल के पहले दिन पाकुड़ के अलावा अन्य जिलों से भी लगभग 250 खिलाड़ियों ट्रायल में भाग लिया। बोकारो सैल से आए सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स सह चीफ सेल फुटबॉल अकैडमी के पदाधिकारी सुभाष रजक जी के देखरेख में ट्रायल आयोजित की जा रही है। तथा तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सेल फुटबॉल अकैडमी के पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य, रंजीत हलदर फुटबॉल कोच सेल बोकारो, के द्वारा खिलाड़ियों का ट्रायल स्किल टेस्ट, टेंपरामेंट ,गेम ऐटिटूड के आधार पर टेस्ट लिया जा रहा है।
जो भी खिलाड़ी उक्त चयन ट्रायल में भाग लेकर चयनित होंगे उन सभी खिलाड़ियों का ट्रायल पुनः बोकारो में लिया जाएगा।
बोकारो सेल फुटबॉल अकादमी में निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी।
साथ ही खिलाड़ियों को प्रथम वर्ष ₹750, द्वितीय वर्ष ₹850, तृतीय वर्ष हजार रुपए, यह प्रतिमा दिया जाएगा। सेल फुटबॉल अकादमी को बीएस सीटी में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मौके पर खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, बोकारो सेल सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स सुभाष रजक, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,
पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव व पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रणवीर सिंह ,बोकारो सेल एकेडमी के तकनीकी पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य, रंजीत हलदर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेश कॉल, फुटबॉल प्रशिक्षिका रेखा कुमारी, नारायण चंद्र रॉय, भैरव चुंडा मुर्मू, लखन कुमार सिंह, फुलकुमारी मढैया, रेफरी आदि मौजूद थे।

IMG 20230409 WA0038
IMG 20230409 WA0039

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!