Search

May 16, 2026 5:01 am

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन दुकानदारों का दुकान किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पद्मकिशोर महतो ने रविवार को आधा दर्जन से ज्यादा राशन दुकानों का औचक निरीक्षण कर डीलरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में एमओ ने 95 फीसदी से कम वितरण करने वाले राशन डीलर को दो दिन के अंदर शत प्रतिशत अनाज वितरण करने का निर्देश दिया. एमओ ने बताया जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देश पर प्रखंड के जोरडीहा, जामजोड़ी, कुजबोना व करमाटार पंचायत के डीलर धरमा पहाड़िया, उनील मरांडी, लक्ष्मी एसएचजी,रामा एसएचजी, सुरजा पहाड़िया व सूर्यनारायण पहाड़िया का दुकान निरीक्षण किया. उक्त सभी डीलर का वितरण मार्च 2023 में 90 फीसदी से कम है. उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर डीलर शत प्रतिशत अनाज वितरण नही करेगा,वैसे डीलर पर विभागीय करवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा. एमओ ने सभी डीलरों को दुकान सामने लाइसेंस न.के साथ लाभुको की सूची का बोर्ड लगाने के साथ प्रति दिन का दुकान का स्टॉक लिखने का निर्देश दिया. उलेखनीय है कि उक्त सभी पंचायत के डीलर का मशीन फरवरी 2023 तक ऑफ लाइन था और मार्च 2023 से ऑन लाइन कर दिया गया है और समन्धित क्षेत्र के डीलर के सेकड़ो लाभुको का आधार सीडिंग राशनकार्ड से नही रहने की वजह से अनाज वितरण में डीलर को काफी कठिनाई हो रही है. डीलर चाह कर भी लाभुको को अनाज नही दे पा रहा है. चुकी लाभुक का फिंगर मशीन में नही उठने की वजह से डीलर राशन नही दे पा रहा है. जिसकी वजह से वितरण का प्रतिशत 90 फीसदी से कम हो पाता है।

IMG 20230409 WA0049

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!