धीरेन साहा
पाकुड़ भारतीय जनता पार्टी महेशपुर विधान सभा की बैठक जिला अध्यक्ष अमृत पांडे की अध्यक्षता में कल महेशपुर काठमिल परिसर में हुई. इस बैठक में विधानसभा अंतर्गत सभी चार मंडलों में संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा. बैठक में निर्णय लिया गया कि महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड में चल रहे भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा आवाज बुलंद करेगी.
बैठक समाप्ति के बाद देर शाम जिला अध्यक्ष अमृत पांडे पाकुड़िया पहुंचे और वहां 1980 के दशक में पाकुड़िया के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं वरिष्ठ नेता नोनी गोपाल पाल के घर जाकर उनका हालचाल लिया.जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि नोनी गोपाल पाल जी पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं और उनका मार्गदर्शन सदा हम सबको मिलेगा. पाकुड़ जिला में पार्टी बरगद के समान विशाल हुई है तो इनके पीछे नोनी गोपाल पाल जी जैसे हजारों कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है. पार्टी कभी भी इन वरिष्ठ नेताओं को नहीं भूलेगी और सदा उनके ऋणी रहेगी.
इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, राजेंद्र शेखर सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानियल किस्कू, मंडल अध्यक्ष साधन झा, मोजेश टुडू, अरुण भगत, विजय भगत, वरिष्ठ नेता हृदयानंद भगत, तमाल बनर्जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश टूडू, पृथ्वीराज चौहान, सुखेंद्र घोष, देवराज तिवारी, गोपाल भगत, मनोज चौबे, बीरबल मंडल, विष्णु सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।