गाजे-बाजे के साथ जुटे सैकड़ों लोग, दो घंटे तक थमी पाकुड़-हिरणपुर सड़क की रफ्तार; सुरक्षा में मुस्तैद रहा प्रशासन।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को मुहर्रम को लेकर तोड़ाई में भव्य ताजिया जुलूस निकाली गई। जहां एसडीओ साइमन मरांडी , कार्यपालक दंडाधिकारी त्रिभुवन सिंह , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , बीडीओ टुडू दिलीप , थाना प्रभारी विनय कुमार काफी संख्या में पुलिसबल के साथ उपस्थित थे। आखाड़े में मुस्लिम युवकों ने कई करतब दिखाए। वर्षो से होते आ रहे इस ताजिया जुलूस विपतपुर , बाबूपुर व खजुरडांगा गांव से निकाली गई। जिसमें सेकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया। जहां तीनो गांव के ताजिया जुलूस गाजे बाजे के साथ तोड़ाई मुख्य सड़क में एकत्रित होकर तलवार , लाठी आदि हथियारों से मनमोहक प्रस्तुति की। जो कई जोखिम भरे करतब भी दिखाया ।उधर अखाड़ा को लेकर करीब दो घण्टे तक पाकुड़ -हिरणपुर आवाजाही बाधित रही। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस चप्पे चप्पे पर मुस्तैदी से तैनात थे।








