Search

June 27, 2026 9:05 pm

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, 42 ताजिया जुलूसों की सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस।

पाकुड़। मुहर्रम पर्व जिलेभर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुहर्रम की दसवीं के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 38 ताजिया जुलूस निकाले गए, जबकि 27 जून को हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में 4 ताजिया जुलूस आयोजित हुए। सभी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मस्जिदों, धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीमों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैयार रखा गया। पुलिस प्रशासन ने जुलूस के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर भी लगातार नजर रखी गई। पाकुड़ पुलिस की सतर्कता और आम लोगों के सहयोग से मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

img 20260627 wa00177435563390143495071
img 20260626 wa00347462282834062195540

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!