राजकुमार भगत
पाकुड़। सिद्धू कन्हू के जयंती के शुभ अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय के सिदो-कान्हू पार्क स्थित सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव, जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने सिद्धो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा सिदो-कान्हू, चाँद भैरव समेत हूल विद्रोह के सभी सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेंजो की गुलामी एवं शोषण से मुक्ति के लिए क्रांति का बिंगुल फूंका था। उपायुक्त ने सिदो-कान्हू, चाँद भैरव समेत सभी सेनानियों को नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि सभी को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।











