Search

May 16, 2026 2:15 am

डीडीसी ने सोनाधनी एवं जोरडीहा पंचायत में संचालित दर्जनों योजनाओं का किया निरीक्षण

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)उप विकास आयुक्त साहिद अख्तर ने मंगलवार को सोनाधनी व जोरडीहा पंचायत दर्जनों योजनाओ का निरीक्षण व उद्धाटन किया। डीडीसी ने सोनाधनी पंचायत के मागभिठा गांव में आम बागवानी के लिए डीवन मालतो का जमीन का उद्घाटन किया।उन्होंने लाभुक को जानकारी देते हुए बताया कि यह एक लाख छियासठ हजार योजना है जिसमे 48 आम का पेड़ तथा शीशम व सागवान के 56 पेड़ लगाना है। जिसकी देख रेख स्वयं करे। और अपने पुत्र की भांति पालन पोषण करे तभी इसका लाभ मिलेगा और प्रति वर्ष हजारो रुपये आमदनी आम बेचकर कर पाएंगे। वही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मागभिठा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति 13 रहने पर शिक्षक को फटकार लगाया और हिदायत दिया कि नामांकित बच्चो को हर हाल में प्रति दिन विद्यालय में दिखना चाहिए। बच्चो को मीनू के अनुसार भोजन दे, बच्चो के भोजन में कटौती करने का प्रयास न करे। अन्यथा विभागीय करवाई की जाएगी। ततपश्चात डीडीसी जोरडीहा पंचयात के दारादर गाव में संझली मुर्मू के जमीन में बन रहे टीसीबी योजना हरिपुर गांव में भी कई योजनाओ का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीडीओ संजय कुमार, बीपीओ मानिक दास, सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम व कनीय अभियंता तथा रोजगार सेवक लालू रजक को निर्माधिन योजनाओ का प्रति दिन स्थल निरीक्षण कर लोगो को योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा केवल योजना बनने से क्या फायदा, जबतक लोगो को इसका लाभ नही मिलेगा,तबतक सरकार के उद्देश्य पूर्ण नही होगा।इसलिए क्षेत्र में लोगो हर योजना से होने वाले लाभ व हानि की जानकारी दे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!