राजकुमार भगत
पाकुड़ । मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी की अध्यक्षता में बिरसा हरित ग्राम योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा पंचायत कर्मियों, मुखिया एवं जीवी दा हासा एनजीओ टीम सदस्यों के साथ की। बैठक में 15 वें वित्त योजना मद से चापाकलi मरम्मती हेतु पंचायतवार खराब चापाकल एवं मरम्मत किये गये चापाकल मरम्मती हेतु आवश्यकतानुसार पाईप का क्रय करने तथा एक सप्ताह में सभी चापाकल को दुरुस्त करने का निर्देश पंचायत सचिव एवं मुखिया को दिया गाया।जीवी दा हासा एनजीओ टीम सदस्यों एवं सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव को 100 एकड़ के विरुद्ध 50 एकड़ पर योजना चयन करने पर नाराजगी जताई। सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर बिरसा हरित ग्राम योजना का क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा अंतर्गत मजदूरों का शत प्रतिशत आधार एम.आई.एस. में प्रविष्ट करने, जाॅब कार्ड सत्यापन करने तथा योजना पूर्णता कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत में प्रतिदिन कम से कम 100 मजदूरों को काम का आवंटन तथा 5 योजना प्रति गांव चलाने का निर्देश दिया।मौके पर एमओ राम कुमार साह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, पंचायत सचिव कामरुज्मान सहित अन्य सभी उपस्थित थे।





