Search

May 16, 2026 2:15 am

मिजील्स रुबेला टीकाकरण की सफलता के लिए स्कूली बच्चों एवं शिक्षको बीच जागरूकता अभियान चलाया गया

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड भर के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मिजील्स रुबेला टीकाकरण अभियान की शत प्रतिशत सफलता को लेकर मंगलवार को संबंधित विद्यालय के बच्चो एवं शिक्षको द्वारा जागरूकता रैली निकाली। जानकारी के अनुसार पाकुड़िया बाजार में उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, फुलझिंझरी, गनपुरा, बन्नोग्राम, खजूरडंगाल आदि पंचायत अंतर्गत संबंधित गांव के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय से निकलकर। हाथ में तख्तियां और बैनर लिए बच्चो ने रैली में स्लोगन नारे लगाकर मिजील्स रुबेला टीकाकरण के लिए लोगो को प्रेरित किया। जानकारी के अनुसार मिजील्स रुबेला टीकाकरण अभियान में विद्यालय स्तर पर 12 से 23 अप्रैल के बीच प्रत्येक विद्यालय की अलग-अलग निर्धारित तिथि को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नौ माह से पंद्रह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को मिजील्स रुबेला का टीका देने का कार्य किया जाएगा। जागरुकता रैली में विद्यालय के बच्चे प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल हुए।

IMG 20230411 WA0030
IMG 20230411 WA0031 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!