Search

May 16, 2026 1:23 am

चिलचिलाती धूप गर्मी से बच्ची हुई बेहोश

राजकुमार भगत

पाकुड।चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना प्रारंभ कर दिया है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हैं। निजी विद्यालयों में तो कुछ हद तक व्यवस्थाएं पंखे आदि ठिक ठीक है। किंतु सरकारी विद्यालयों में यह कहां तक व्यवस्थित है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। उस पर भी बिजली की आंख मिचौली इस उमस भरी गर्मी में कष्ट को बढ़ाने में तनिक भी पीछे नहीं है। बुधवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर में सुवह 11 बजे चिलचिलाती धूप तथा गर्मी के कारण वर्ग पंचम में अध्ययनरत मारुफा खातुन अचानक बेहुश हो गई। आनन-फानन में उसे तत्काल विद्यालय में दरी बिछाकर सुलाया गया। शिक्षक सीर पर पानी डाला तथा उसकी अभिभावक को बुलाकर घर भेजा गया। अतः बच्चों को चिलचिलाती धूप से सावधान रखें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!