राजकुमार भगत
पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था के सदस्य संदीप कुमार साह जो छोटी अलीगंज निवासी ने पाकुड़ जिला के अमडापाड़ा प्रखंड ग्राम अमीरजोला निवासी 16 वर्षीय बच्ची को बुधवार पुराना अस्पताल स्थित रक्तधिकोष में पहुंच कर रक्तदान कर बचाई उसकी जान बचाई है।संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत ने कहा कि अमडापाड़ा प्रखंड ग्राम अमीरजोला निवासी 16 वर्षीय बच्ची जिनको खून की कमी है, इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया । उक्त बच्ची के चाचा विक्रम कुमार देहरी ने संस्था से संपर्क किया ,संस्था ने रक्त की महत्व को समझते हुए, संस्था के सदस्य संदीप कुमार साह से संपर्क किया, संदीप ने बिना समय गवाए ,रक्तधिकोष में आकर अपना रक्तदान किया, रक्तमिलने पर बच्ची के चाचा विक्रम कुमार देहरी ने संस्था और रक्तदाता को धन्यवाद दिया। रक्तदाता संदीप का का यह छठा रक्तदान है ,उन्होंने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है। इससे किसी का जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त होता है ।, मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य सत्यम कृष्णा , कर्मचारी नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।





