बिक्की सान्याल
आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में यही गरीब जनता इस कुर्सी पर बैठने वाले को बदलने का काम करेगी :- रंजीत सिंह
पाकुड़। बीते दिन मंगलवार को हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का कार्यक्रम रांची में सचिवालय घेराव में सामाजिक कार्यकर्ता ने गांव एवं कस्बों से प्रदर्शन के लिए राँची गए हुए थे। जिसमें गरीब कमजोर वर्ग दलित एवं आदिवासी मजदूरों पर आंसू गैस, पानी का फव्वारा तथा लाठीचार्ज किया गया। जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी इस घटना पर घोर निंदा करती है। लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं को चोट लगी है तो कुछ लोगों का सिर फट गया तथा सिर से काफी खून भी बह गया। वही कुछ लोगों को अंदुरुनी हड्डियों में चोट भी आई थी। सभी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही इस घटनाक्रम पर झारखंड सरकार के मुखिया के द्वारा कुर्सी एवं पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए यह घृणित कार्य उन लोगो के साथ किया जो कि काफी निंदनीय राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती हैं। लोकतंत्र में संविधान सभी के लिए बराबर है तथा अपना हक और अधिकार के लिए प्रदर्शन करना हर एक व्यक्ति को सड़क से लेकर सदन तक धरना प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है। तथा जो कोई पद और पावर का दुरुपयोग करेंगे वहां आवाज उठाना हर नागरिक की जिम्मेवारी है गरीब दलित पीड़ित मजदूर एवं कमजोर वर्ग की आवाज को कुचलना असंवैधानिक है। सरकार अंग्रेजों की जैसी कार्यशैली कर रही हैं जो कि झारखंड राज्य के गरीब जनता सब समझ रही है। वही लोकतंत्र में हिटलर शाही किसी की नहीं चलती है, आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में यही गरीब जनता इस कुर्सी पर बैठने वाले को बदलने का काम करेगी। सत्तासत्ता में रह कर गलत पावर का इस्तेमाल करके आम जनता को कुचलना तथा झूठी वादा करके कुर्सी पर काबिज होना सरकार को मुंहतोड़ जवाब मिलेगी।





