हाइवा डंपर डीबीएल कोल ब्लॉक कंपनी में कोयला का परिवहन करता है।
रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के पचुईबेड़ा गांव में बुधवार को शाम 8 बजे, तेज गति से आ रही हाइवा डंपर ने एक मोटरसाइकिल वाले को सामने से टक्कर मार दी,टक्कर जबरदस्त थी,लेकिन कहावत है न जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, मोटरसाइकिल दूर जाकर गिरने पर भी चालक ठीक ठाक रहा,मामूली चोट आई।डंपर डीबीएल कोल माइंस में कोयला का परिवहन करता है, डंपर जेएच 04 जेड 6561है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीबीएल कोल माइंस कंपनी के डंपर पाकुड़ लोटा मारा से कोयला अनलोड कर पचुवाड़ा जा रहा था और दूसरी ओर बाइक सवार अमड़ापड़ा से शहरग्राम की और आ रहा था,तभी डंपर ने बाइक वाले को जोरदार टक्कर मारी,आस पास के लोगों ने मुआवजा लेने के बाद डंपर को छोड़ा
Also Read: उपायुक्त के मार्गदर्शन में शिक्षा का परचम, पाकुड़ ने 99.59% रिजल्ट के साथ टॉप-3 में बनाई दमदार जगह।





