Search

May 15, 2026 11:23 pm

बच्चो को मिले अपने मातृभाषा में स्कूली शिक्षा : बाबूधन

सतनाम सिंह

पाकुड़। गुरुवार को पाकुड़ सदर प्रखंड के परोलबोना स्थित प्राथमिक विद्यालय में पूर्व ज़िप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने निरक्षण कर विद्यालय के बच्चों से वार्तालाप की एवं उनकी समस्याओं को सुना।श्री मुर्मु ने कुछ कक्षाओं में बच्चो से गणित एवं सामान्य ज्ञान के सवाल जवाब की। विद्यालय के बच्चों को श्यामपट्ट पर अपने अनूठे अंदाज़ में गणित सिखाया एवं समझाया। मुर्मु ने विद्यालय के सभी शिक्षकों से नए शिक्षा नीति के तहत बच्चो को उनके मातृभाषा में शिक्षा देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब बच्चा अपनी मातृभाषा में पड़ेंगे तो बच्चे बड़े आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जिससे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। विद्यालय के शिक्षक ने विद्यालय में पानी की दिक्कत की बात बताई। जानकारी दी गई की उक्त विद्यालय में एक छापा नल है जो की ख़राब है और जिससे पानी ठीक से नहीं निकलता है । जिसपर मुर्मु जी ने कहा की ज़िला प्रशासन से मिलकर इस समस्या का समाधान करेंगे।

IMG 20230413 WA0040 1
IMG 20230413 WA0039
IMG 20230413 WA0038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!