Search

May 15, 2026 11:23 pm

कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बढ़ाया पाकुड़ का मान_सम्मान

सतनाम सिंह

कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने पूरी टीम को दी बधाई

पाकुड। गत दिवस जामताड़ा जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय दिवारात्रि महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मैदान जामताड़ा में किया गया। पूर्व नियोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पाकुड़ जिला सहित संपूर्ण झारखंड के चुने हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पाकुड़ एवं जाम ताड़ा की टीम फाइनल के लिए चुनी गई। जिसमें पाकुड़ की टीम मात्र 1 पॉइंट्स 24:25 से उपविजेता रही ।इससे पाकुड़ के खिलाड़ियों में काफी खुशी का माहौल है। इस उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में पाकुड़ टीम में शामिल अनुराग गोस्वामी, ऋषिकेश कुमार ,अंशु कुमार ,पप्पू भगत,प्रिंस राय, प्रिंस कुमार, विजय कुमार, आशु कृष्णा, अभिषेक कुमार ने कबड्डी प्रतियोगिता बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकुड़ जिला का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसके लिए पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव व खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने पूरी टीम को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं धन्यवाद प्रेषित किया है। खेल पदाधिकारी ने कहा है कि पाकुड़ भी अब लगभग सभी खेलों में झारखंड में अग्रणी जिला के रूप में जाना जाने लगा है। मेरे से जितना भी संभव होगा पाकुड़ के खेल के विकास के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहूंगा। टीम के इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए तारक साह, महबूब आलम अनीकुल शेख संघ के अध्यक्ष जवाहर सिंह सचिव उमर फारूक उपाध्यक्ष प्राणप्रिया भट्टाचार्य सदस्य बबलू सिंह सुबीर साहब सहित सभी ने टीम को धन्यवाद प्रेषित किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!