Search

May 15, 2026 11:23 pm

बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालय संचालन को वैकल्पिक व्यवस्था करने का दिया निर्देश

स्कूल के जर्जर अवस्था एवं बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मडगांव की जर्जर स्थिति को देखते हुए उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार विद्यालय में पठन पाठन के लिए विद्यालय संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर विद्यालय प्रांगण में गुरुवार को प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिलीप सोरेन की अध्यक्षता में बैठक किया गया । जर्जर विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा जबतक नए भवन का निर्माण नहीं कराया जाता है तबतक इसकी वैकल्पिक व्यवस्था किया जाय । बैठक में उपस्थित लागडुम पंचायत की मुखिया बिमला सोरेन , वार्ड सदस्य , ग्राम प्रधान , विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य एवं अभिभावकों ने आंगनबाड़ी केंद्र के बगल में एस एम सी अध्यक्ष के आवास में ही विद्यालय संचालन को लेकर स्थान चयन किया गया । मौके पर बीईओ मर्शिला सोरेन , बीआरपी हसनात मोल्लाह , सीआरपी एरिअल मुर्मू एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।बीईओ मर्शिला सोरेन ने बताया कि जर्जर भवन , धूप एवं बरसात को देखते हुए बगल में ही एसएमसी अध्यक्ष के घर मे ही विद्यालय संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की गई है । ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!