धीरेन साहा
पाकुड़िया बाजार सहित प्रखंड के चौकिसाल, पारुलिया, रामदेवकुण्डी, बन्नोग्राम, श्रीधरपाड़ा , मोंगलाबान्ध , आलूदाहा आदि दर्जनों अन्य गाँवो में बंगाली समाज के लोगों व व्यवसायियों ने शनिवार को बंगला नववर्ष पोइला बैशाख हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया । इस मौके पर लोगों ने अपने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ,घरो एवं आसपास के मंदिरों में भगवान गणेश , माता लक्ष्मी की मनोयोगपूर्वक पूजा अर्चना कर बंगला नववर्ष का शुभारंभ किया ।





