Search

May 15, 2026 6:56 pm

सामाजिक समरसता एवं न्याय सप्ताह स्वास्थ्य जांच शिविर आज

पाकुड़ भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा भाजपा केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ ज़िला युवा मोर्चा द्वारा “सामाजिक समरसता एवं न्याय सप्ताह” कार्यक्रमों के अंतर्गत आगामी रविवार, 16 अप्रैल को राजबाड़ी, राजापाड़ा स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह स्वास्थ्य शिविर दोपहर बारह बजे तक चलेगा।इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में हमारे शहर के प्रसिद्ध एलोपैथिक एवं होमियोपैथिक डौक्टरों के द्वारा जाँच की जायेगी और यथासंभव नि:शुल्क दवाइयाँ भी दी जायेगी।यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष जयसेन बेसरा के नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम द्वारा आयोजित किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!