Search

March 17, 2026 11:53 pm

थाना प्रभारी के द्वारा सड़क सुरक्षा ,साईबर ठगी एवं पुलिस पब्लिक के बीच सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कि गई।

धीरेन साहा

पाकुड़िया सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पाकुड़िया थाना प्रांगण में थाना प्रभारी अभिषेक राय द्वारा रविवार को सड़क सुरक्षा ,साईबर ठगी एवं पुलिस पब्लिक के बीच अच्छे समन्वय स्थापित करने को लेकर प्रखंड से आये हुए सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कि गई । इस अवसर पर थाना प्रभारी ने आये हुए सभी ग्राम प्रधानों को अपना परिचय दिया और उन सभी से एक एक कर परिचय प्राप्त की । थाना प्रभारी ने उनके हक और अधिकार के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी तरह की कोई अपराधिक घटना हो तो थाना को तुरंत सूचना दें । सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि आपकी जीवन की सुरक्षा आपके ही हाथ में है । सावधानी बरती जाए तो जीवन सुरक्षित है और असावधानी बरती जाए तो जीवन असुरक्षित है । आज आय दिन वाहन चलाते समय या वाहन में सफर करते वक्त असावधानी के कारण बड़ी बड़ी दुर्घटनाएं रोज घट रही है । सायबर अपराधी भोले भाले लोगों को ठगी करने में सफल हो जाते है और बैंक खाते से लाखो रुपया उड़ा देते हैं । ऐसी दुर्घटनाओं एवं घटनाओं से बचने के लिए हमे हर पल सावधान रहने की जरूरत है । सड़क सुरक्षा कानून को पालन करने हेतु बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलायें। दो से अधिक व्यक्तियों को बैठाकर दो पहिया वाहन न चलायें।
बिना ड्राइविंग लाईसेंस के वाहन न चलाये । तेजी गति से वाहन न चलायें। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें।शराब पीकर वाहन न चलायें। वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों का वहन न करें।
बिना सीट बेल्ट का वाहन न चलायें। मालवाहक वाहनों पर यात्री का वहन न करें। थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित इन नियमो को घर जाकर गांव में आसपास के लोगो को जागरूक करने का अपील ग्राम प्रधानों से किया । इस अवसर पर थाना प्रभारी अभिषेक राय ने सभी ग्राम प्रधानों को पंछी देकर सम्मानित किया और सभी को भोजन भी कराया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर