Search

May 11, 2026 11:04 pm

चेक डैम से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवाडीह स्थित चेक डैम से सोमवार को पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान जितालपुर गांव निवासी सीताराम पहाड़िया के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीताराम पहाड़िया बीते शनिवार को अपने घर से नवाडीह गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां भोज में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने चेक डैम में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई। मृतक के पुत्र दुर्गा पहाड़िया ने बताया कि उनके पिता शनिवार से लापता थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता को शराब की लत थी, हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!