धीरेन साहा
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से सोमवार को मोमेंटम रूटीन इम्युनाइजेशन एण्ड इक्विटी परियोजना के अंतर्गत प्लान इंडिया द्वारा मिजिल्स रुबेला की रोकथाम एवं प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ निकाली गई जिसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा भरत भूषण भगत ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । मौके पर डा भरत भूषण भगत ने कहा कि मिजिल्स रुबेला जानलेवा बीमारी है ,इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है । रुबेला का उन्मूलन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है , इसमें नौ माह से 15 साल तक के बच्चो को टिका दिया जाना तय है । मौके पर साथ में डा गंगा शंकर साह, अटल कुमार,चंचल कुमार ,अजीजुर रहमान आदि मौजूद थे ।






