Search

May 15, 2026 3:55 pm

20 सूत्री की बैठक की गई

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को प्रखण्ड 20सूत्री समिति की बैठक,बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विधिवत सम्पन्न हुई।आहूत बैठक में अंचल पदाधिकारी किरन डांग प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिदीप शील,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा प्रभारी, डॉ भरत भूषण भगत,प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्शिला सोरेन,जल एवम स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार,जेएसएलपीएस के पदाधिकारी सहित बीस सूत्री पाकुड़िया समिति के सदस्य व सदस्या क्रमश सांसद प्रतिनिधि खुर्शिद आलम,इस्लाम अली,नैमुद्दिन अंसारी,अशोक भगत,तथा महिला सदस्या उपस्थित रह समिति संचालन में पूरी सक्रियता पूर्ण सहयोग की।बैठक में शिक्षा,जल व स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों ने विभाग की नीति उपलब्धियां बताई। साथ ही पिछले बैठक के दौरान जो जो प्रस्ताव पारित हुआ था वह सभी धरातल पर उतरा कि नहीं इसकी भी जानकारी ली गई। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री के सभी सदस्य कई विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!