Search

March 17, 2026 10:11 pm

सिल्ली पूर्व विधायक अमित महतो ने 1932 खतियान के नीति 60/40 के विरोध में किया मैराथन दौड़।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति व 60/40 के विरोध में सिल्ली के पूर्व विधायक मंगलवार की सुबह अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार पहुंचे। सर्वप्रथम अमड़ापाड़ा के राकेश कुमार दास एवं एडविन मुर्मु ने सिल्ली के पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया। मैराथन दौड़ के माध्यम से जन जागरूकता और सरकार विरोधी नारों के साथ लिट्टीपाड़ा से मैराथन की शुरूआत की पडेरकोला होते हुए 21 किलोमीटर तक कर के अमड़ापाड़ा पहुंचे। वही प्रतिदिन 21 किलोमीटर सफर तय करते हैं। वही पूर्व विधायक अमित महतो ने हेमंत सरकार की स्थानीयता और नियोजन नीति 60/40 के खिलाफ सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो अगले दिन बुधवार को नए दिन के सफर के साथ बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 21 किलोमीटर सफर की होगी शुरूआत करेंगे। पूर्व विधायक ने एक बार फिर खतियान आधारित झारखंडी की पहचान का नारा बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री से वर्तमान नियोजन नीति रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिसके हाथ में खतियान होगा वही झारखंडी की पहचान होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थानीय नीति के खिलाफ और खतियान आधारित नियोजन नीति के समर्थन में बेरोजगारों को रोजगार मिले, मान सम्मान मिले और झारखंड में जीने का हक मिले। इनके लिए सरकार को युवाओं की व्यथा बताने के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र मैराथन दौड़ लगा रहे हैं। मौके पर निर्मल मूर्मू असिस्टेंट प्रॉफेसर, सोम बेसरा, लखीराम मूर्मू, जयराम मालतो, कोर्नेलियस मूर्मू , एडविन मूर्मू आदि दर्जनों युवा वर्ग के लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर