Search

April 22, 2026 12:58 am

लिट्टीपाड़ा थाना में एसपी का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्ती और पुलिसिंग सुधार के निर्देश।

प्रशांत मंडल

पाकुड़ : जिले के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मंगलवार को लिट्टीपाड़ा थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का गहन जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, हाजत और मालखाना का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और वारंटों के तामिला में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि आम जनता के साथ संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में सतर्क रहने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

img 20260421 wa00295689524610847975761
img 20260421 wa00307643082670126046602

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!