Search

May 15, 2026 3:54 pm

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

बिक्की सन्याल

पाकुड़। आमडापाड़ा प्रखंड परिसर कर सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजित जस्टिस ऑन व्हीलस शिविर में डालसा के वकील के मार्गदर्शन में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुडू द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को कानून के अधिकारों से संबधित जानकारियां देते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा योग्य व्यक्ति को न्याय दिलाने समेत कानून की अहमियत को समझाया। वही लोगो को बताया कि कानूनी कोई समस्या है तो लोक अदालत के माध्यम से नि शुल्क: लाभ जरूर प्राप्त करें। इसका लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि लोक आदालतों के माध्यम से किसी पक्ष को सजा नहीं होती। मामले को आपसी सहमति से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जा सकता है। मुआवजा और हर्जाना तुरन्त मिल जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समय और पैसे की भी बचत होती हैं। वही पीड़ित और योग्य व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाना है एवं बाल श्रम, मानव तस्करी, बालकों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता नालसा के 10 योजनाओं समेत सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से संबंधित कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की गई। साथ ही पीएलवी हरेंद्र मालतो ने डालसा से मिलने वाली कानूनी जानकारी से लोगो को अवगत कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश दिवेदी, डालसा के पैनल अधिवक्ता निकमुद्दीन शेख, पीएलवी हरेंद्र कुमार मालतो, महिला प्रवेछिका बॉबी कुमारी, श्रीकांत ठाकुर, अजय कुमार गुप्ता, मुखिया गयालाल देहरी, पंचायत सचिव नारद मंडल, रोजगार सेवक गाब्रियल हांसदा समेत पंचायत के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!